मई का महीना खेती-बाड़ी के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. इस समय खेतों में कई तरह के काम एक साथ चलते हैं, कहीं गेहूं की कटाई पूरी की जाती है तो कहीं जायद फसलों की देखभाल जोरों पर होती है. साथ ही कई राज्यों में किसान खरीफ फसलों की तैयारी में भी जुट जाते हैं. गर्मी के इस मौसम में सही समय पर सही कृषि कार्य करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर मिल सकें.