दीपावली का त्यौहार आते ही देशभर में रौनक बढ़ जाती है. हर घर में साफ-सफाई, सजावट और दीयों की चमक दिखाई देने लगती है. लेकिन इस बार प्रयागराज की दीपावली कुछ अलग और खास होने जा रही है. यहां के राजरूपपुर की रहने वाली आभा सिंह ने त्योहार को पर्यावरण से जोड़ते हुए एक अनोखी शुरुआत की है. वे शुद्ध गाय के गोबर से दीये, रंगोली, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और सजावट के अन्य सामान बना रही हैं.