बिना बड़े खेत के खेती से कमाई, कश्मीर की आसिया बनीं किसानों के लिए मिसाल
किसान तक
Noida,
Aug 13, 2026,
Updated Aug 13, 2026, 10:22 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की आसिया अकबर उर्फ एशिया बेगम ने खेती के लिए बड़ी जमीन न होने के बावजूद नई मिसाल कायम की है. उन्होंने घर के अंदर मशरूम की खेती से शुरुआत की और बाद में रूफटॉप फार्मिंग के जरिए सब्जियां, मसाले और पौध तैयार करना शुरू किया.