उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रात आई आंधी-तूफान और तेज बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवाओं से जमीन पर बिछ गई, तो बारिश के पानी ने रही-सही फसल को भी डुबो दिया. हालात ये हैं कि किसान अपने बच्चों और मजदूरों के साथ पानी से लबालब खेतों में उतरकर धान की फसल बचाने में जुटे हैं. कटी हुई फसल को चारपाई पर लादकर खेतों से बाहर निकाला जा रहा है.