मार्च के महीने को लेकर इस बार कई तरह के मीम बन रहे हैं. कहा जा रहा है कि मार्च के महीने में एक साथ लोगों ने गर्मी, सर्दी और बरसात सारे मौसम देख लिए एक तरफ जहां मार्च में कई जगहों पर 42 डिग्री तक पहुंच गया था पारा, वहीं बीते कुछ दिनों से बारिश की वजह से लगातार ठंड का अहसास बढ़ रहा है. इस सबका असर सीधे तौर पर खेती-किसानी पर पड़ रहा है. मौसम एक्सपर्ट देवेंद्र त्रिपाठी से जानें इसके पीछे की वजह