दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन किया गया. रैली में 7 राज्यों से करीब 55 हजार किसान अपनी मांगों के लिए पहुंचे. इस किसान गर्जना रैली के आयोजक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन भारतीय किसान संघ हैं. प्रदर्शन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गुजरात किसान शामिल हुए हैं. किसान गर्जना रैली में किसानों की मांग है कि फसल का दाम लागत के आधार पर तय किया जाए. किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी के साथ ही किसान कृषि से जुड़े सभी सामानों पर जीएसटी तुरंत खत्म करें. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट