Punjab में Kharif Season के बीच Fertilizer को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है. किसानों का आरोप है कि कई जगहों पर खाद डीलर उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं. DAP और अन्य उर्वरकों के साथ महंगी दवाइयां और गैर-ज़रूरी सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. किसानों का कहना है कि अतिरिक्त सामान नहीं खरीदने पर खाद देने से मना कर दिया जाता है. हालांकि कृषि विभाग ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है.