खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और जंग का असर अब पंजाब की खेती पर भी दिखने लगा है. धान की खेती का सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश और जिंक जैसी जरूरी खादों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. फिरोजपुर के किसानों और फर्टिलाइजर डीलरों का कहना है कि विदेशों से खाद की सप्लाई प्रभावित होने से बाजार में किल्लत बढ़ गई है. किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही.अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में धान की खेती और कृषि बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है..सुनिए इसको लेकर किसानों और फर्टिलाइजर कारोबारी ने क्या बताया..