फरीदाबाद के डूंगरपुर गांव में खेतों के समीप लगाए गए रैनीवेल प्रोजेक्ट को लेकर किसानों में भारी रोष देखने को मिला. किसानों का आरोप है कि रैनीवेल लगने के बाद उनके खेतों में लंबी-लंबी दरारें आ गई हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और जमीन की उर्वरता पर भी असर पड़ रहा है. उनका कहना था कि अभी तो रेनीवेल शुरू ही नहीं हुआ तो यह हाल है और जब शुरू होगा तो कितना नुकसान होगा..सुनिए इसको लेकर किसानों का और क्या कहना है..