आंध्र प्रदेश के तट से टकराया गंभीर चक्रवात मुरासु, 110 KM की रफ्तार से चली हवाएं
किसान तक
नई दिल्ली,
Nov 03, 2026,
Updated Nov 03, 2026, 6:10 PM IST
आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का असर देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह चक्रवात ने राज्य के दक्षिणी तट पर दस्तक दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह करीब 3:30 से 5:30 बजे के बीच ओंगोल के पास तूफान का लैंडफॉल हुआ.