भारत में मखाने की खेती अब सिर्फ बिहार और मणिपुर तक ही सीमित नहीं रहेगी. भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इसकी ऐतिहासिक शुरुआत हो चुकी है. यह पहल न सिर्फ़ किसानों की ज़िंदगी बदलने जा रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश को देश की मखाना उत्पादन सूची में खास पहचान दिलाने की तैयारी भी है. नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या में पहली बार मखाने की खेती की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. माना जा रहा है कि यह कदम प्रदेश की कृषि क्रांति में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा.