डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के बीज निदेशालय की ओर से किसान मेले में किसानों के लिए फूलों और सब्जियों के बीज के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है. ये बीज ऐसे हैं जिनसे किसान साल भर अलग-अलग तरह की सब्जियां और फूल उगा सकते हैं. विश्वविद्यालय का कहना है कि इन बीजों के इस्तेमाल से सब्जियों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा. किसानों की भीड़ स्टॉल पर देखने को मिली.