राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय 'सोलर एक्सपो' पर सबसे बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इस एक्सपो में देश के कई नामी कंपनियां शामिल हुई है. इसी बीच इस एक्सपो में बेहद खास किस्म का सोलर पंप की प्रदर्शनी लगाई गई है. जहां प्रदेश के किसान इसे देखने और खरीदने का मन बना रहे है. उत्तर प्रदेश सोलर पावर डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवेश सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 1 हजार से अधिक किसान इस सोलर पंप को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके है. एक्सपो का समापन 9 मार्च को होगा.