देशभर में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है…लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े हैं, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा. लेकिन इसी बीच पंजाब के मोगा जिले का एक किसान मिसाल बना है.गांव राजेआना के किसान निर्मल सिंह.जिन्होंने साल 2011 में सिर्फ 20 हजार रुपये खर्च कर बायोगैस प्लांट लगाया था.. इस प्लांट से निकलने वाली गैस से ही उनके घर का खाना तैयार होता है. आज जब एलपीजी गैस के लिए लोग परेशान हैं, वहीं निर्मल सिंह को उनके इस बायोगैस प्लांट ने बड़ी राहत दी है..सुनिए इसको लेकर निर्मल सिंह ने और क्या बताया...