हम सब जो कपड़े पहनते हैं उसकी यात्रा किसान के खेत से शुरू होती है. लेकिन, वही किसान आज बाजार और खेती के बीच पिस रहा है. क्योंकि पहले बारिश ने उसकी खेती तबाह की और अब बाजार में उसका उत्पाद सस्ता बिक रहा है. हम बात कर रहे हैं कॉटन की.जिसका दाम पिछले साल से 4000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल कम है. इसलिए किसान उसे मंडियों में न बेचकर अपने घर पर रख रहे हैं. लेकिन कॉटन को घर पर रखना भी एक चुनौती से कम नहीं है. महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक तक के किसान इस समस्या से कैसे परेशान हैं. देखिये ये वीडियो