केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों, मछुआरों और MSME क्षेत्र के हितों की पूरी रक्षा करेगी. कृषि मंत्री ने कहा कि आयात किए जाने वाले सेब की लागत लगभग ₹105 प्रति किलो है और भारत पहले से ही सेब और अखरोट का आयात करता रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोयाबीन और मक्का पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है। सरकार का कहना है कि किसी भी ट्रेड व्यवस्था में घरेलू किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा.