एमसीबी जिले के खड़गवां में खाद और डीजल की कमी को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल नहीं मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई.