Gujarat विधानसभा के बाहर कांग्रेस पार्टी ने अमेरिका के साथ हुए कथित ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अदानी का नाम सामने आने के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्रेड डील साइन की. कांग्रेस का दावा है कि यदि यह ट्रेड डील लागू हुई तो देशभर के किसानों को भारी नुकसान होगा. प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका के दबाव में सीजफायर नहीं किया गया है तो सरकार को इस पर स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है और ट्रेड डील को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.