उत्तराखंड की पर्यटन राजधानी के प्रवेश द्वार और विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर में नैनीताल पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर सनसनी फैला दी. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लग्जरी रिसॉर्ट पर छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया.