झारखंड का गढ़वा जिला पठारी इलाका होने की वजह से काफी गर्म माना जाता है. यहां गर्मी के मौसम में तापमान आमतौर पर 35 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. ऐसे गर्म इलाके में जहां ठंडे प्रदेशों की फल उगाना मुश्किल माना जाता है. वहीं, एक किसान ने अपनी मेहनत और सोच से कमाल कर दिखाया है. दरअसल, धुरकी प्रखंड के गनियारी खुर्द गांव के प्रगतिशील किसान ने खेती में नया इस्तेमाल करते हुए अपने खेत में सेब की बागवानी शुरू की है.उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और नई तकनीक से किसी भी क्षेत्र में कुछ नया किया जा सकता है. सुनिए इसको लेकर प्रगतिशील किसान गोविन्द सिंह ने क्या बताया.