Yogi Adityanath ने भारत-जापान साझेदारी को लेकर अहम बयान दिया. उन्होंने खाद्यान्न सुरक्षा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया. सीएम योगी ने कहा, “पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बना है.” उन्होंने यह भी कहा कि जो राज्य कभी ‘बीमारू’ की श्रेणी में गिना जाता था, आज वही देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है. उन्होंने बताया कि Uttar Pradesh देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 21 फीसदी योगदान देता है, इसलिए यूपी को देश का “फूड बास्केट” कहा जाता है. सीएम ने फूड प्रोसेसिंग, एग्री-वैल्यू चेन और निवेश के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया.