हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा और देश में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह की गैस की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. इसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सिलेंडरों की कमी भी देखने को मिल रही है. ऐसे में लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है.