तमिलनाडु के डेल्टा जिलों में कावेरी जल संकट गहराता जा रहा है. मेट्टूर डैम से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण धान की खेती में देरी हो रही है और हजारों किसान बारिश और सिंचाई के पानी का इंतजार कर रहे हैं. सुपर अल-नीनो के चलते कमजोर मॉनसून की आशंका ने स्थिति और गंभीर बना दी है. नाराज किसानों ने पानी की तत्काल रिहाई और मकेदातु डैम परियोजना को रोकने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.