गाजर घास (Parthenium) जिसे कांग्रेस घास या खेती का आतंकवादी कहा जाता है, किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. यह खरपतवार तेजी से फैलता है और फसलों की पैदावार को 25-30% तक कम कर देता है. इतना ही नहीं, यह इंसानों और पशुओं में एलर्जी, चर्म रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करता है.