कर्ज के भारी बोझ से जूझ रहे एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, किसान पर पिता के इलाज के लिए लिया गया लाखों रुपये का कर्ज था और कुल मिलाकर 6 से 8 लाख रुपये तक की देनदारी हो चुकी थी. बताया गया कि किसान की बेटी की उम्र शादी की हो चुकी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिवार पर दबाव बढ़ता जा रहा था. वहीं फसल खराब होने के कारण किसान के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा था। यह घटना एक बार फिर किसानों की आर्थिक चुनौतियों और कर्ज संकट की गंभीर तस्वीर सामने रखती है.