महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में एक किसान की बेटी की शादी चर्चा में है. दरअसल यह शादी इतने आलीशान तरीके से हुई है कि दूर-दूर तक लोग इस शादी के बारे में बात कर रहे हैं. शादी के आलीशान मंडप और विशालकाय स्टेज जिसने भी देखे, उन सबकी आंखें हैरत से खुली रह गईं. बुलढाना जिले के मोताला तहसील के कोथली गांव के किसान प्रकाश सरोदे की बेटी की शादी चर्चा में है. प्रकाश सरोदे की बेटी पूजा का विवाह अतुल दीवाने नामक युवक से हुआ. इस शादी की खासियत यह थी की इसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह शादी किसी किसान की बेटी की है. शादी के बाद बेटी ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे किसी के पिता नहीं.