देश में अभी E20 वाले ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर चल रहा घमासान खत्म भी नहीं हो पाया और अब भारत सरकार डीजल में भी मिलावट करने के लिए तैयार है. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण की सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब ध्यान डीजल पर केन्द्रित होना चाहिए और बायोडीजल कार्यक्रम के तहत 10% आइसोब्यूटेनॉल मिश्रण की योजना बनाई गई है.