इथेनॉल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल से गाड़ियां खराब होने की खबरें गलत हैं और इससे किसानों को गन्ना, मक्का और अन्य फसलों के जरिए बड़ा फायदा मिलेगा. वहीं मुरैना की बंद शुगर मिल को दोबारा शुरू करने और इथेनॉल यूनिट लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई है.