महाराष्ट्र के अकोला और विदर्भ में खराब सोयाबीन बीजों का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. पश्चिम विदर्भ के हजारों किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ी. इसी मुद्दे पर अकोला कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में बीजेपी विधायक हरीश पिंपले कृषि अधिकारियों पर जमकर बरसे..