Bihar के आम अब विदेशों तक पहुंच रहे हैं. उद्यान निदेशालय की ओर से पहली बार दीघा मालदा आम को अमेरिका और दुबई निर्यात करने की तैयारी की जा रही है. GI Tag प्राप्त जर्दालू आम के साथ-साथ अब दीघा मालदा को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास हो रहा है. किसानों को निर्यात और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 19 से 21 जून तक बामेती परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में किसानों को AI और IOT आधारित खेती और विपणन की जानकारी दी जाएगी.