बिहार भूमि सर्वे में हो रही समस्या और मुशहरी प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुशहरी जनता कि आवाज अभियान के तहत बुधवार से स्थानीय लोग प्रखंड कार्यालय परिसर में सत्याग्रह उपवास पर बैठ गए. मुशहरी जनता की आवाज कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार भूमि सर्वे में हो रही समस्या पर मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के सैकड़ों किसान अंचल कार्यालय में 48 घंटे के लिए अनशन पर बैठ गए है.