ये वीडियो बिहार (Bihar) राज्य के कैमूर (Kaimur) जिले के चैनपुरा (Chainpura) गांव का है. इस गांव के लोग परेशान हैं. गांव में शौचालय तो है लेकिन फिर भी यहां के लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं. शौच के लिए गांववाले खेतों में जाते हैं. दरअसल, इस गांव में पानी की किल्लत है. जिसकी वजह से लोग शौचालय तक का उपयोग नहीं करते हैं. गांव के लोगों के शौचालयों पर ताला लगा हुआ है. बड़ी बात ये है कि यहां पर महिलाएं भी शौच के लिए खेतों में ही जाती हैं. इस बारे में गांव वालों का क्या कहना है इसके लिए देखिए हमारे संवाददाता अंकित सिंह की ये वीडियो.