बिहार सरकार ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग से समझौता किया है. अब इनके सैंपल पूरी सुरक्षा और गोपनीयता के साथ डाक के जरिए सीधे जांच प्रयोगशालाओं तक भेजे जाएंगे. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हुए इस समझौते से निजी कूरियर पर निर्भरता खत्म होगी, जांच में देरी घटेगी और 9,673 डाकघर केंद्रों के नेटवर्क से नकली व घटिया उत्पादों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.