बिहार का सुपरफूड 'फॉक्स नट्स' यानी मखाना अब सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेश में लोकप्रियता बटोर रहा है. वैसे तो मखाना के बारे में आप सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं. इसकी पहचान ड्राई फ्रूट्स के रूप में की जाती है. वहीं, कई लोग इसे फॉक्स नट या लोटस सीड के नाम से भी जानते हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण इसकी लोकप्रियता और मांग देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों में भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है.