उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के महोबा जिले में किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से ही दैवीय आपदाओं से जूझ रहे किसान अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े घोटाले का शिकार हो गए हैं.167 किसानों की 153 हेक्टेयर जमीन पर 42 अज्ञात लोगों ने फर्जी कब्जा जमाकर बीमा राशि हड़प ली है. आरोप है कि कृषि विभाग और बीमा कंपनी की साठगांठ से 54 लाख रुपये की बीमा राशि का गबन किया गया.