इन दिनों पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.कई जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान को लेकर चर्चा में है. अब इस पूरे मामले पर एक सीनियर आईपीएस अधिकारी का दखल भी सुर्खियों में है. अधिकारी का कहना है-अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी. ये शब्द हैं मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह के उन्होंने अपने गृह जिले बादां में लगातार बढ़ रहे तापमान और पर्यावरण की तबाही को देखकर सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दखल देने की मांग की है. देखें उन्होंने क्या कहा-