यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अब आम की बहार आनेवाली है. लेकिन उससे पहले बड़ी खुशखबरी आई है. ये खुशखबरी उस बनारसी लंगड़ा आम के बारे में है. जो अपने रस, स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर बनारस के लंगड़ा आम को अब GI TAG मिल गया है और सिर्फ बनारस के लंगड़ा आम को ही नहीं...बल्कि 3 और ऐसी चीजों को GI TAG दिया गया है, जो अपनी खासियत से देश ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर हैं. बनारस और इसके आसपास पैदा या उत्पादित होनेवाली 22 चीजों को अब तक GI टैग दिया जा चुका है.