छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में किसानों के लिए ड्रोन स्प्रेयर सेवा शुरू की गई है. पांच सहकारी समितियों के माध्यम से किसान ड्रोन से उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव करा सकेंगे. जिले में 11 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं और इस वर्ष 50 हजार एकड़ क्षेत्र में ड्रोन स्प्रे का लक्ष्य रखा गया है. इससे खेती में समय और लागत की बचत होगी, साथ ही युवाओं और ड्रोन दीदी के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.