पंजाब के आढ़तियों का बड़ा ऐलान! 45 रुपये फॉर्मूला खारिज, पुरानी कमीशन की मांग तेज
किसान तक
Noida,
Apr 03, 2026,
Updated Apr 03, 2026, 12:11 PM IST
पंजाब सरकार द्वारा 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने के दावों की हवा निकल गई है. आढ़तिया एसोसिएशन ने अपनी पुरानी 2.5% कमीशन की मांग को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल कर दी है, जिससे मंडियों में फसल की आवक तो शुरू हो गई है पर खरीद बंद है.