Himachal Pradesh में पशुपालन क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली है. राज्य की IVF लैब ने एक वर्ष में तीन बछड़ों का सफल उत्पादन किया है. ये तीनों बछड़े जर्सी नस्ल की गाय के हैं और उच्च जेनेटिक क्षमता वाले बताए जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इस उपलब्धि से डेयरी उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों में सुधार होगा. साथ ही, अब स्वस्थ और उच्च नस्ल के बछड़ों के लिए विदेशी देशों पर निर्भरता कम होगी. सरकार का मानना है कि इस तरह की तकनीकी प्रगति से पशुपालकों की आय बढ़ेगी और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.