अमृतसर में 11 अगस्त को प्रस्तावित किसानों का रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष ने प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया. बाढ़ प्रभावित परिवारों और 2024 की ओलावृष्टि से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग पर सरकार के सहमत होने के बाद आंदोलन टाल दिया गया.