केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार और उनका नेतृत्व हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करता है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश की पार्लियामेंट में किसानों की बात करते है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने किसानों का कितना अनाज UPA सरकार के 10 साल के सरकार में खरीदा? हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर खरीदा. UPA के समय 26 हजार करोड़ किसानों का बजट था, जो मोदी सरकार ने उसे 1 लाख 29 हजार करोड़ तक बढ़ाने का काम किया.