लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गोधन समागम के दौरान पशुओं की बीमारी की जांच के लिए आधुनिक मशीन का प्रदर्शन किया गया. लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इंजीनियर प्रतीक पाटिल ने बताया कि यह मशीन तेरह तरह के जानवरों का इलाज आसानी से कर सकती है. प्रतीक पाटिल ने कहा कि 'ये मशीन्स तेईस पैरामीटर देती है जो एनिमल्स में कोई इंफेक्शन हो, कुछ प्रॉब्लम हो तो हम लोग तुरंत उनको डिटेक्ट कर पाएंगे और डॉक्टर उनको फिर तुरंत ट्रीटमेंट देकर दवाई दे सकते हैं.' मशीन की कीमत दो लाख पचास हजार रुपये प्लस टैक्स है और एक अन्य मॉडल पचहत्तर हजार रुपये प्लस टैक्स में उपलब्ध है. मुंबई में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जहां मशीनें असेंबल की जाती हैं. मशीन गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट, बिल्ली, कुत्ता, खरगोश और बंदर सहित तेरह जानवरों की जांच कर सकती है.