भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर Samajwadi Party के प्रमुख Akhilesh Yadav ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने कृषि उत्पादों के आयात को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बाजार खोलने के फैसले से देश में अमीरी-गरीबी का फासला और बढ़ सकता है. उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि आखिर कौन-कौन से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स आयात किए जाएंगे और किन उत्पादों को इससे बाहर रखा जाएगा. उन्होंने खास तौर पर उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बड़े पैमाने पर विदेशी कृषि उत्पाद आएंगे तो “हमारे आगरा का आलू किसान क्या करेगा?”