लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील और MSP को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर सबकुछ विदेश से आएगा तो देश का किसान क्या करेगा. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को MSP की कानूनी गारंटी नहीं दे पाई और बागवानी व दूध किसानों को भी अब तक MSP सुरक्षा नहीं मिली है.