केंद्रीय कृषि विभाग में रिश्वत मांगने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद दो मार्केटिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इनमें भोपाल में पदस्थ नीरज वर्मा और फरीदाबाद में पदस्थ संदीप दीदावत शामिल हैं.