केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan गुरुवार को West Bengal दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जमीनी हालात का जायजा लिया. दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सिंगूर में उस विवादित जमीन का भी निरीक्षण किया, जहां कभी TATA मोटर्स का नैनो प्लांट प्रस्तावित था. उन्होंने यहां आलू के खेतों का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की और उनकी चुनौतियों व समस्याओं को समझा. शिवराज ने कहा कि सिंगुर प्लांट की जमीन ममता दीदी की विफलता का स्मारक है. यहां न तो खेती हो रही है और न ही इंडस्ट्री आई. किसान कहीं का नहीं रहा.