बारिश के चलते मंडी शहर (Mandi City) में ब्यास नदी (byas River) ने करीब 28 साल बाद फिर रौद्र रूप दिखाया है. दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने ब्यास नदी के जलस्तर ( rain has raised the water level of Beas river) में इजाफा कर दिया है. करीब 10 घंटे से अधिक समय से ब्यास नदी पंडोह से लेकर मंडी शहर और आगे खतरे के निशान से करीब 10 फीट ऊपर बहती रही. बढ़े हुए जलस्तर से नदी किनारे रह रहे लोगों में दहशत है. प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है. लगातार बारिश के चलते पंडोह डैम में भारी संख्या में पानी छोड़ा जा रहा है. इससे ब्यास नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. स्थानीय निवासियों की मानें तो 28 साल पहले 1995 में ब्यास नदी में इतना अधिक पानी देखने को मिला था. ब्यास और सकोडी खड्ड् के तट पर बना ऐतिहासिक पंचवक्त्र महादेव मंदिर जलमग्न (Panchvaktra Mahadev temple submerged) हो गया है..