फसलों पर कीटों का प्रकोप होना आम बात है. इन कीटों से निपटने के लिए ज्यादातर किसान रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जिस तरह से दुनिया भर में केमिकल और पेस्टीसाइड का अंधाधुंध उपयोग हो रहा है, उससे खेती और इंसान दोनों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है. अब इस परेशानी को कम करने के लिए एक यान्त्रिक तरीका स्टिकी ट्रैप विकसित किया गया है, जिसका इस्तेमाल कर इन सभी दिक्कतों से बचा जा सकता है. आज के सलाह मशवरा के एपिसोड में आपको बताएंगे स्टिकी ट्रैप का उपयोग कर कैसे फसलों को हानिकारक कीटों से बचाया जा सकता है.