देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार किसानों का जमावड़ा लगने वाला है. दरअसल, हरियाणा के सोनीपत जिले के किसान रेस्ट हाउस में संयुक्त किसान मोर्चा की मासिक बैठक हुई. बैठक में 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई. संयुक्त किसान मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर कानून समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है.सुनिए इसको लेकर किसान नेता अभिमन्यू कोहाड़ ने और क्या बताया.